Gold Silver Price : शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी की मांग में तेजी देखी जा रही है। अगर आप जल्द ही सोने या चांदी के गहने खरीदने या बनवाने का सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जांच लें। झारखंड के प्रमुख शहरों में आज की कीमतें चौंकाने वाली हैं।
रांची सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के ताजा रेट (Ranchi Gold Silver Price Today)
रांची के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना आज ₹91,950 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹96,550 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी का रेट ₹1,11,000 प्रति किलो दर्ज किया गया है।
चांदी की कीमत में ₹1000 की बढ़ोतरी
रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार चांदी के रेट में आज ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है। कल तक चांदी का रेट ₹1,10,000 प्रति किलो था, जो आज ₹1,11,000 तक पहुंच गया है।
रांची में सोने के दाम में ₹700 की तेजी (Gold Price Hike in Ranchi)
रांची में कल 22 कैरेट सोना ₹91,250 था, जो आज ₹91,950 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसी तरह 24 कैरेट सोना कल ₹95,810 था, जो अब ₹96,550 प्रति 10 ग्राम हो गया है। यानी दोनों ही कैरेट के भाव में ₹700 की बढ़ोतरी देखी गई है।
बोकारो, जमशेदपुर और देवघर में सोने-चांदी की कीमतें
बोकारो में:
- 22 कैरेट सोना: ₹92,200 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹97,000 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹98,000 प्रति किलो
जमशेदपुर में:
- 22 कैरेट सोना: ₹90,400 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹98,300 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹1,10,000 प्रति किलो
देवघर में:
- 22 कैरेट सोना: ₹91,950 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹96,550 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹1,11,000 प्रति किलो
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान (Hallmark Gold Buying Tips)
अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, तो सबसे पहले उसकी क्वालिटी और हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क, सोने की सरकारी मान्यता होती है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) जारी करता है। हर कैरेट का अलग हॉलमार्क नंबर होता है, इसलिए गहना खरीदते समय उसे जरूर पढ़ें और समझें।